डॉक्टर की शर्मसार कर देने वाली करतूत, रेप पीड़िता का इलाज करने से किया मना
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिले में डॉक्टर की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। डॉक्टर ने अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची रेप पीड़िता का इलाज करने से साफ़ इंकार कर दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता के साथ आये सिपाही से भी बदतमीजी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
निजामाबाद थाने का सिपाही रात में जिला अस्पताल में रेप पीड़िता का मेडिकल कराने लाया था। वीडियो के मुताबिक़ पीड़िता के साथ आया सिपाही जब डॉक्टर असलम से इलाज और मेडिकल की बात करता है तो डॉक्टर उसका इलाज करने से साफ़ तौर पर इंकार कर देता है, कहता “इस समय मेडिकल नहीं हो सकता”, और उसे वहां से निकल जाने के लिए बोलता है यह कहते हुए कि “बाहर जाकर बात करो”
इस दौरान डॉक्टर सिपाही से मर्यादित भाषा इस्तेमाल कर रहा था। वहीँ डॉक्टर सिपाही को बाहर निकल जाने को कहता है और कहता है कि “अपनी हैसियत देखो और फिर मुझसे बात करो।"


No comments