Breaking Reports

प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से प्रहार कर किया घायल



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में  गुरुवार की देर शाम को एक युवती को संदिग्ध हालत में चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 मिली जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी 22 वर्षीय युवती का अपने पड़ोस के ही 24 वर्षीय सत्यम कन्नौजिया पुत्र मुन्ना कन्नौजिया के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती के पिता का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम को लगभग सात बजे उसकी पुत्री व बहू घर से शौच के लिए गांव के सिवान में गयी थी। रास्ते में सत्यम कन्नौजिया ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। पुत्री व बहू ने छेड़खानी का प्रतिरोध किया तो सत्यम कन्नौजिया ने उसकी पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी पुत्री घायल हो गयी। घायलावस्था में युवती को परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के संबंध में घायल युवती के पिता ने आरोपित युवक के खिलाफ रौनापार थाने में नामजद तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
 वहीं, गिरफ्तार किये गए आरोपित युवक का कहना है कि उक्त युवती का उसके साथ प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती देर शाम को उसके घर आयी और साथ में भागने के लिए कहने लगी। जब वह तैयार नहीं हुआ तो उसने स्वयं चाकू से प्रहार कर अपने आप को घायल कर लिया।


No comments