युवती से किया दुराचार, शादी करके फरार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में ननिहाल आयी युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने दुराचार किया।
जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र की निवासी 20 वर्षीय युवती का ननिहाल बरदह थाना क्षेत्र के भैंसकुर गांव में है। युवती कुछ माह पूर्व अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने के लिए आयी थी। उसी दौरान उसकी पहचान ननिहाल गांव के ही एक युवक से हुई। युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 18 मार्च को युवक शादी करने की बात कह कर उसे अपने साथ घर से लिवा गया। घर से ले जाने के बाद उसने दुराचार किया। दुराचार के बाद उसे उसके घर लाकर छोड़ दिया। युवती के दबाव देने पर आरोपित युवक ने 20 मार्च को मंदिर में ले जाकर उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद अपने घर लेकर गया। घर पर पहुंचाने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। युवक के जाते ही उसके परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह युवक के दरवाजे पर स्थित मड़ई में चार-पांच दिन तक रही। युवक के पिता व मां भोजन तक नहीं दे रहे थे। वह अपने घर वापस चली आयी। आरोपित के खिलाफ एक माह पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बरदह थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। पुलिस का कहना है कि युवती ने प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद वह फिर नहीं आयी।


No comments