Breaking Reports

सपा कार्यकर्ताओं के हमले से घायल भाजयुमो के पूर्व मण्डल अध्यक्ष से मिलने अस्पताल पहुँचे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आज़मगढ़ : जिले में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद शाम को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा बूथ अध्यक्ष विशाल माली को जान मारने की नीयत से बुरी तरह स मारा पीटा गया। जिसमें उसके सर,हाथ,पैर, गर्दन सहित लगभग शरीर पर हर जगह चोटें आयी हैं। उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। 6 हमलावरों में से लगभग सभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
इस घटना की जानकारी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रदेश पदाधिकारियो को इस घटना से अवगत कराया। जानकारी होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव सिंह ने अस्पताल पहुँच कर विशाल माली की स्वास्थ्य का हाल जाना व उनके परिवार का ढाढस बधाया , उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग आज़मगढ़ में अपनी हार होते देख बौखला गए हैं उन्हें जल्द है काबू में लाया जाएगा, हमलावरों पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। लखनऊ पहुँच कर इस घटना के बारे में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जी को अवगत कराऊंगा। युवा मोर्चा सहित पूरी भाजपा इस घटना से आक्रोशित है। हमलावरों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विशाल माली भाजयुमो का संघर्षशील कार्यकर्ता रहा है इसीलिए समाजवादी पार्टी के आंख में काफी समय से चुभन हो रही थी। चुनाव में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हारता हुआ देखकर सपा कार्यकर्ता दंगे कराना चाहते हैं इसीलिए अल्पसंख्यक समुदाय से कार्यकर्ताओं से इस घटना को अंजाम दिलाया गया। यह सोची समझी साजिश हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसका मुहतोड़ ज़वाब देंगे। पूरी पार्टी विशाल के साथ खड़ी है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगें।
इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुभव सिंह अन्नू, पूर्व जिला मंत्री अजय यादव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, रितेश सिंह, चन्द्रहास राय भोलू, अमन श्रीवास्तव, अविनाश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


No comments