Breaking Reports

पोखरे में डूबे युवक का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम


आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर मठिया गांव स्थित पौहारी बाबा पोखरे में डूबे युवक का शव पुलिस ने रविवार की रात बरामद कर लिया। 
  मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के च्वीटहरा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र बेचूलाल प्रजापति परिजन संग रविवार की सुबह दस बजे मानपुर मठियां गांव स्थित पौहारी बाबा दर्शन पूजन के लिए आया था। दर्शन पूजन से पूर्व वह मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में नहाने के लिए चला गया। वह पोखरे में डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से पोखरे में जाल डलवाकर युवक की तलाश शुरू करा दी। रविवार की रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे शव बरामद हुआ। युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सोमवार जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments