सपा मुखिया सोमवार को जिले की जनता का अभिवादन करेंगे
आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार तीन जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ आएंगे। यहां मिली भारी जीत के लिए जनता का अभिवादन करेंगे। अगले दिन गाजीपुर जाएंगे। यहां मतगणना के अगले ही दिन मारे गए जिला पंचायत सदस्य के घर जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव पहली बार आजमगढ़ में रात्रि विश्राम भी करेंगे। तीन जून को आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे अौर अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताअों के साथ ही आजमगढ़ की जनता का धन्यवाद करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे। सर्किट हाउस में ही जिले के कुछ बुद्धिजीवियों से भी अखिलेश की मुलाकात होगी।
आजमगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद अखिलेश अगले दिन गाजीपुर पहुंचेंगे। यहां करंडा के सलारपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव के परिजनों से मिलेंगे। मतगणना के अगले दिन पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


No comments