Breaking Reports

मिलावटी गठबंधन नहीं बल्कि देश में बदलाव लाने वाला गठबंधन




आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पहली बार सपा और बसपा की संयुक्त जनसभा का आयोजन जिले के रानी की सराय चेकपोस्ट पर हुआ। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 
  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश और दुनिया में आजमगढ़ के लोगों ने अपनी मेहनत से नाम बनाने का कार्य किया है। यह देश में बदलाव का समय है। यह मिलावटी गठबंधन नहीं बल्कि देश में बदलाव लाने वाला गठबंधन है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसके उलटा काम किया। किसानों को मुनाफा देने का वादा किया और खाद की बोरी से पांच किलो की चोरी कर ली। इन्होंने नौकरी देने का वादा करके नौकरियां खत्म कर दीं। मुद्रा जैसी योजना चलाने के बाद भी किसी को कोई लाभ नहीं दे सकी। नौजवानों ने सोचा था कि नौकरी मिलेगी लेकिन नोटबंदी और जीएसटी से करोड़ों नौकरियां छीनने का काम किया। अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा ने बहुत काम किया है। जिस तरह से एक्सप्रेस-वे लखनऊ दिल्ली से जुड़ने जा रहा है, उसी तरह गठबंधन भी दिल्ली लखनऊ से जुड़ने जा रहा है। 
  यह वहीं लोग हैं जो चायवाला बनकर हमारे बीच आए थे और धोखा दिया। अब चौकीदार बनकर आ रहे हैं। फिर से नया धोखा देने।

 अखिलेश यादव के बाद सभा को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि 2014 में वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन जनता के अच्छे दिन नहीं आए। नौजवानों ने नौकरी मांगी तो कहते हैं पकौड़ा बनाओ। किसानों की आय बढ़ने की जगह घट गई। अजीत सिंह ने चौकीदार चोर है का नारा भी लगवाया। कहा कि पिछले पांच साल में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है।


No comments