Breaking Reports

छेड़खानी का विरोध करने पर भाई बहन को पीटा, जान मारने की धमकी दी



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों से युवती के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल करने के बाद जान मारने की धमकी देते हुए मनबढ़ भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
   मेंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक अपनी दो बहनों को मेंहनगर कस्बे में इलाज के लिए लेकर गया था। शाम लगभग साढ़े पांच बजे बहनों को लेकर घर के लिए आ रहा था। इस बीच रास्ते में उसके गांव के ही मनबढ़ युवकों ने लड़कियों को देख कर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। मनबढ़ युवकों की हरकत को देख कर लड़कियों के साथ ही उसका भाई विरोध करने लगा। इतने में मनबढ़ युवकों ने एकजुट होकर लड़कियों के साथ ही उसके भाई को भी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर हमलवार युवक धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को देर रात में शुभम सिंह पुत्र सभापति सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एससी/एसटी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।


1 comment: