डायल 100 पर हत्या की फर्जी सूचना देना पड़ा भारी, सूचना देने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका निवासी अवधेश सरोज पुत्र रामजीत सरोज ने सोमवार को डायल-100 व उच्चाधिकारीगण के मोबाइल पर कॉल करके सूचना दिया कि मेरे भाई अरविन्द ने मेरी पत्नी शीला निवासी राजेपुर पसिका थाना-बरदह की हत्या कर दी गयी है। जिस पर डायल-100 सहित थानाध्यक्ष बरदह मय हमराह तत्काल मौके पर पहुँचे तो ज्ञात हुआ कि कालर उपरोक्त द्वारा झूठी सूचना डायल-100 व उच्चधिकारीगण को दी गयी है। जबकि वास्तविकता यह है कि औरते आपस में कहासुनी कर रही थी। कालर ने बार-बार उच्चाधिकारीगण व डायल-100 को झूठी सूचना दिया गया। इस प्रकार की भ्रमित सूचना देकर पुलिस कार्य-सरकार में बाँधा उत्पन्न करता रहा। अभियुक्त अवधेश सरोज गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा बताया गया कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत व भ्रामक सूचना देने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा उन्होने यह भी बताया कि इस प्रकार की गलत व भ्रामक सूचनाओं के कारण पुलिस का समय बर्बाद होता है और सही घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही करने में असुविधा होती है।


No comments