Breaking Reports

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के गतवा ग्रामसभा में मजदूरी करने गया युवक करंट के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों द्वारा फोन 100 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना  दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम निवासी लल्लन कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र  सोमारू राम बुधवार सुबह 9:00 बजे के करीब मजदूरी करने के लिए घर से तरवा थाना क्षेत्र के गतवा ग्राम सभा निवासी राजेंद्र पांडे के घर मे बिजली उतर गयी। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो  गयी। परिजनों द्वारा 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दिया। तरवा थाना की पुलिस पहुंच कर मौके पर छानबीन किया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक का परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था दो भाइयों में सबसे छोटा था।


No comments