मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 23 जून को
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 जून 2019 को हेलीपैड पुलिस लाईन वाराणसी से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा 10ः10 बजे प्रस्थान कर 10ः40 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी 10ः45 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ से प्रस्थान कर 10ः50 बजे आयुक्त सभागार आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 10ः50 बजे से 13ः30 बजे तक आजमगढ़ मण्डल की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी 14ः00 बजे आयुक्त सभागार आजमगढ़ से प्रस्थान कर 14ः05 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी 14ः10 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा हेलीपैड लामार्टीनियर कालेज ग्राउण्ड, लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments