आने वाली पीढ़ियों को पानी के संकट से बचाने के लिए जल संचयन करना होगा
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत आंवक के अवंतिका पुर मंदिर पर को जल संचयन हेतु श्रमदान एवं गोष्टी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को जल के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि आप अपने आने वाली पीढ़ियों को पानी के संकट एवं पर्यावरण प्रदूषण से बचाना चाहते हैं तथा शुद्ध हवा एवं शुद्ध पानी का प्रयोग चाहते हैं, तो सभी व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाने होंगे, साथ ही साथ गांव में तालाबों को खुदवा कर उसमें जल संचयन एवं संवर्धन करना होगा। भूमि जल और हवा के लिए इतना प्रयत्न किया जाए कि आने वाली पीढ़ी अच्छे से शुद्ध हवा व शुद्ध भोजन का प्रयोग कर सके। तालाबों के लिए मनरेगा के माध्यम से खुदाई एवं जीर्णोद्धार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में तालाब, वर्मी कंपोस्ट, वृक्ष लगाना, खेतों की मेढ़ बंदी, समतलीकरण आदि विकास कार्य किए जा सकते हैं इससे छोटे किसानों को जहां कृषि का विकास होगा, वहीं पर अपनी मजदूरी के रूप में 1 वर्ष में रू0 18200 की आमदनी भी प्राप्त कर सकते है और यह आमदनी कृषि के निवेश में किसानों के लिए बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप पर्यावरण, जल संवर्धन एवं जल संरक्षण पर कार्य नहीं करेंगे तो मिट्टी की उर्वरा भी खत्म हो जाएगी और आने वाली पीढ़ियों को हवा, पानी, गैस आदि चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा अभियान कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह पूरे देश में चल रहा है जो राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में अति आवश्यक है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कर्मठता व देश की जनता केबल पर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है, यही नहीं देश व प्रदेश के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार अनेक योजनाएं लागू किये है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आह्वान किया कि जाति धर्म से ऊपर उठकर इस तरीके के सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।
उन्होंने अवंतिका पुरी के विकास के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ से मांग किया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तालाब और यहां के सांस्कृतिक धरोहर के विकास के लिए शासन स्तर से मिलकर पूरा प्रयास प्रयास करूंगा। यहां पर जो भी व्यवधान है, उसे खत्म करने का पूरा प्रयास करूंगा ताकि ऐतिहासिक स्थल सुरक्षित रहे। गोष्ठी के बाद जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने अवंतिका पुरी देश सेवा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, उप जिलाधिकारी निजामाबाद बागीश शुक्ला, उपजिलाधिकारी मेहनगर पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश कुमार गौड़, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेंद्र कुमार सिंह, सुजीत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनिवास सिंह, वन दरोगा गुलाब, खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता, एडीओ पंचायत मिथिलेश राय, महेंद्र यादव, शिव बचन यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रधान जीया लाल यादव, अरविंद यादव उर्फ पिंटू यादव, आदिल मिर्जा, आफताब आलम, राजेश चैहान, सुनील सरोज, उग्रसेन चैहान, महेंद्र प्रसाद, मुखराम गुप्ता, जय हिंद, वरुण विश्वकर्मा, नंद केश्वर चैहान, रमेश मधुकर, आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments