आजमगढ़ पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आज़मगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को नहरूमपुर देवारा करीम निवासी सोनी पत्नी सोनू कुमार ने अपने दो वर्ष के पुत्र रितीक के अपहरण की सूचना थाने पर दी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उपरोक्त घटना से सम्बन्धित अपह्रत बालक की तत्काल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष विकास पाण्डेय को निर्देशित किया गया।
बता दें कि सोनी अपने दो वर्षीय पुत्र रितीक के साथ शिवपुर बाजार से महाराजगंज टेम्पों से आ रही थी कि पास बैठी हुई एक महिला आपसी सम्बन्ध बनाकर गाड़ी से उतरते समय बच्चे को लेकर भाग गयी। भागते समय जल्दीबाजी में महिला का पर्स टेम्पों में ही छूट गया। पर्स से महिला का आधार कार्ड प्राप्त हुआ महिला की पहचान निशा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी सनपुर थाना-महाराजगंज के रूप मे हुआ।
थानाध्यक्ष महाराजगंज द्वारा जाँच के दौरान सर्विलांस टीम आजमगढ़ की सहयोग से महिला के पुरूष मित्र छिनक यादव निवासी सहदेवगंज महाराजगंज की संलिप्तता उपरोक्त घटना में पाया गया। थानाध्यक्ष महाराजगंज मय हमराह द्वारा तत्काल अभियुक्त छिनक यादव के घर दबिश दिया गया। छिनक की पत्नी द्वारा यह बात प्रकाश आया कि निशा देवी का कोई पुत्र नही था। जिसके लिए छिनक के साथ झाड़-फूक (अन्धविश्वास) हेतु बरदुवारी, गोरखपुर जाती थी। थानाध्यक्ष महाराजगंज मय हमराह के बरदुवारी, गोरखपुर पहुँचकर अपह्रत बालक की बरामदगी हेतु तलाश कर रहे थे। सर्विलांस के माध्यम से निशा देवी का लोकेशन समस्तीपुर बिहार बताया गया। आजमगढ़ पुलिस की एक टीम महिला की तलाश में समस्तीपुर बिहार पहुँचे। जहाँ से यह ज्ञात हुआ कि महिला पुलिस को चकमा देकर बच्चे को आजमगढ़ में छोड़कर बिहार भाग गयी है। मुखबिर के जरिए अपह्रता के घर से दो वर्षीय बालक रितीक को बरामद किया गया। अभियुक्तो की तलाशी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।



No comments