Breaking Reports

नाबालिग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ :  रौनापार थाना प्रभारी दिनेश पाठक मय हमराह फोर्स के साथ बुधवार को सुबह 09.15 बजे कल्याणपुर तिराहा से अभियुक्त राजनाथ पुत्र शितलदान निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना रौनापार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया। संदीप पुत्र स्व0 कैलाश पटेल निवासी पहाड़पुर ने सूचना दिया कि दिनांक 14 जून की शाम 4-5 बजे सूचना दी कि मेरे गाँव के राजनाथ पुत्र शितलदान व ग्राम गांगेपुर जहद निवासी देवेन्द्र पुत्र रामसमुझ पटेल जमीनी रंजिश को लेकर मेरे भाई सुजीत उम्र 14 वर्ष की हत्या कर दिया जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में जान से मारने की धमकी दिया गया था। इस सूचना पर रौनापार थाने मुकदमा दर्ज किया। जिस कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया। 


मोबाईल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


 उ0नि0 कमल कान्त वर्मा प्रभारी महुला मय हमराह फोर्स के आज बुधवार को शाम 06.50 बजे देशी शराब ठेका रौनापार के पास से अभियुक्त राजनाथ पुत्र राम अवध यादव निवासी ग्राम बाढ़ू का पुरा थाना रौनापार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 104/19 धारा 457/380/411 भादवि को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। उक्त अभियुक्तों पर मोबाइल चोरी का आरोप था।


No comments