पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये ईनामी बदमाश घायल
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बुधवार की रात्रि लगभग 01.40 बजे मोनू यादव पुत्र नखडू यादव निवासी-खैरा रानी की सराय ने अपनी मोटरसायकिल को दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार बदमाशों द्वारा लूट लेने की सूचना थाना निजामाबाद पर दिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-71/19 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेंणी सिंह द्वारा जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष तहबरपुर को सामने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये, पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर मोटरसाईकिल सवार गाड़ी की गति तेज कर भागने लगा। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष तहबरपुर द्वारा आर.टी. सेट सूचना प्रसारित करते हुए अभियुक्तों का पीछा किया जाने लगा। आर.टी. सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए , थानाध्यक्ष अहरौला द्वारा मंझारी से बसई बीच रास्ते पर नहर के किनारे गजही के पास सुबह लगभग 04:15 बजे घेराबन्दी कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आगे से घिरा देखकर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाशों की फायरिंग से थाना-अहरौला की सरकारी वाहन में गोली लगी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं नियमित जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया व एक अभियुक्त मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में काम्बिंग की जा रही हैं ।
पुछताछ के दौरान घायल बदमाश की पहचान अमरदीप यादव उर्फ लोला पुत्र सरयू यादव निवासी-कल्याणपुर, थाना-कप्तानगंज व फरार अभियुक्त की पहचान रवि यादव पुत्र राजमल यादव निवासी-मंझारी, थाना-तहबरपुर के रूप में हुई है । गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित था। वह एक सक्रिय गिरोह का सरगना हैं। जिसके ऊपर लूट गैगेस्टर आदि के 13 मुकदमें पंजीकृत है।
घायल बदमाश के पास से लूट की मोटरसाईकिल व एक अदद पिस्टल .32 बोर, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस 32 बोर, लूट का 655₹ बरामद हुआ। घायल बदमाश के ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ से हायर सेन्ट्रर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।


No comments