50 हजार का इनामी शराब माफिया अपने पांच साथियो के साथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी द्वारा प्रदेश में जहरीली शराब से हुयी मृत्यु के फलस्वरुप मिलावटी शराब तस्करों व दूसरे प्रांत से भारी मात्रा मे शराब लाकर प्रदेश मे सप्लाई की जाने की सूचना पर गिरप्ततारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह मय हमराह व एण्टी एक्टार्शन टीम आजमगढ़ को लगाया गया। उक्त के क्रम व एण्टी एक्सटार्शन टीम रेंज आजमगढ़ को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुयी है।
आज गुरूवार को लगभग 2:15 बजे प्र0नि0 सिधारी मय हमराही व एण्टी एस्टार्शन टीम चण्डेश्वर जेल के पीछे छापा मारकर 50 हजार इनामी शराब माफिया धर्मेंद्र मौर्य पुत्र शिवकुमार मौर्य निवासी कहिनौर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के साथ पांच अन्य शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार शराब कारोबारी पुलिस की पकड़ से फरार हो गए। गिरफ्तार किये गये शराब तस्करों में धर्मेन्द्र के अलावा अभिमन्यु यादव उर्फ मन्ना यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी बड़ागाँव, प्रदीप कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी पखईपुर, रामप्रवेश यादव पुत्र उजागीर यादव निवासी रस्तीपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, नीरज कुमार पुत्र जीत बहादुर निवासी अहेली किशुनपुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकरनगर, राजू पुत्र भानू मौर्य सा0 पलिया थाना रानीपुर जनपद मऊ है। फरार शराब तस्करों में अजय कुमार सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासी मोहम्मदपुर बन थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर, रणजीत सिंह पुत्र गिरीशचन्द सिंह निवासी कोलौरा थाना मोहम्दाबाद, फिरोज पुत्र अज्ञात निवासी गजियापुर थाना मधुबन, अनन्त मौर्य पुत्र रणधीर मौर्य निवासी पलिया थाना रानीपुर जनपद मऊ है। पुलिस ने मौके से 192 पेटी (2360 बोतल) अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बेस्टो विस्की /बाम्बे विस्की जिसकी कीमती करीब 10 लाख रुपये है, 2 ड्रम मिलावटी जहरीली ओपी 100 ली0, 02 स्कार्पियो घटना में प्रयक्त (रंग ब्लैक नं0 UP54S9390, रंग सफेद नं0 UP66F6616 ) कीमत करीब 24 लाख (सम्पूर्ण बरामदगी कीमत करीब 36 लाख ), एक लाख 45 हजार रुपये नगद, 18 मोबाईल टच स्क्रीन /कीपैड मय बैटरी /सिम लगी हुयी, 05 सिम, 04 अदद एटीएम, 02 डार्ईविंग लाइसेंस , 01 फर्जी आधार कार्ड, एक पहचान पत्र 01 पैन कार्ड (विभिन्न पतो के), 1 हिसाब किताब का रजिस्टर, 05 विभिन्न बैंको की जमा रशीदे, 01 पासबुक सिंडिकेट बरामद किया है।



No comments