Breaking Reports

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाईन परिसर में योगाभ्यास का आयोजन



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एन.पी.सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, प्रतिसार निरीक्षक, रिडर पु.अ., प्रभारी निरीक्षक, पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण व प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षी ने योगाभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। 
"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और फुर्ती प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है"
पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन योग कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा।


No comments