योग संस्कृति हमारी विरासत है, इस संस्कृति को हमे बढ़ावा देने की जरूरत -डीएम
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रम्हस्थान में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह सहित जनपद के गणमान्य/प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम तहसील तथा ब्लाक स्तर पर तथा साथ ही साथ जनपद के लगभग 250 से अधिक स्थानों पर योग का कार्यक्रम किया गया। योग कार्यक्रम का नारा था कि, करें योग रहें निरोग।
सुखेदव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग प्रशिक्षकों द्वारा आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल द्वारा मान्य आसन तथा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें कटि संचालन, घुटना संचालन तथा खड़े होकर करने वाले आसनों में तड़ासन, वृ़क्षासन, पाद हस्थासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, बैठ कर करने वाले आसनों में भद्रासन, बज्रासन, सशक आसन, मकरासन, भुजंगासन, कन्दरासन, अर्द्धहलासन, पूर्ण हलासन, सर्वांग आसन, पवन मुक्तासन, शव आसन के साथ ही प्राणायाम, कपालभाती, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सेतुबन्धासन, ध्यान आदि का योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद के समस्त जनपदवासियों को योग करने के लिए बधाई दिये और कहा कि योग संस्कृति हमारी विरासत है, इस संस्कृति को हमे बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि हम सभी को योग करना चाहिए, जिससे मन, आत्मा और शरीर शुद्ध रहता है, जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, तमसा परिवार के सदस्यगण, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि जनपद के प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्ति सहित बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहे।




No comments