Breaking Reports

युवती के साथ गैंगरेप कर लखनऊ छोड़ा



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को लखनऊ ले जाते समय कार में गैंगरेप किया। आरोपी एक लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इस बीच पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
   नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की 25 वर्षीया युवती को दो युवक शनिवार को कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान युवती के साथ कार में ही दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया और बाद में उसे लखनऊ के गोमती नगर में छोड़ दिया था। पीड़िता जब न्याय के लिए लखनऊ पुलिस के पास पहुंची तो वहां मुकदमा दर्ज न कर आजमगढ़ भेज दिया। जनपद आने पर रविवार को पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि पैसे के लेन-देन को लेकर दो युवक उसे जबरन कार में बैठा कर लखनऊ ले गए। रास्ते में कार में ही रेप किया। रेप का वीड़ियो बनाकर वायरल करने अौर जान से माने की धमकी देते रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर रात में कंधरापुर थाना क्षेत्र के निवासी अजय कुमार राय और पंकज राय के खिलाफ बलात्कार और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
  पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी का पहले से संबंध था। दोनों का साथ में अक्सर लखनऊ आना-जाना रहता था। इधर दोनों के बीच पैसे के लेने-देन का विवाद शुरू हो गया था। पैसे दिलाने के बहाने ही दोनों युवक, युवती को लखनऊ लेकर जा रहे थे। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है।


No comments