Breaking Reports

डीएम ने जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व स्वरोजगार बन्धु के साथ की बैठक



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आज़मगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। 
हथकरघा विभाग के अन्तर्गत विद्युत सब्सिडी से संबंधित समीक्षा में सदस्य द्वारा बताया गया कि विगत वर्षाें की चयनित बुनकरों में से सर्वे के उपरान्त 3125 बुनकरों को सब्सिडी दी गयी है, वह किस आधार पर दी गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि विगत दो वर्षाें में जितने भी बुनकरों को सब्सिडी दी गयी है, उनका रैण्डम आधार पर जांच करने के लिए सूची बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विद्युत विभाग के अन्तर्गत मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपर फूलुपर से संबंधित समीक्षा में सदस्य द्वारा बताया गया कि मिनी औद्योगिक आस्थान फूलपुर में उसके आवंटित भू-खण्ड के ऊपर बिजली के 11000केवीए का तार गया है, जिस कारण उस भूखण्ड पर निर्माण करने में बाधा हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि 11000केवीए तार हटाने के लिए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या है, तथा इसको हटाने में कितना खर्च आएगा आदि अन्य संबंधित बिन्दुओं की कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

   ट्रैफिक समस्या की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिये कि ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए जगह का चिन्हांकन करें, यातायात के प्रति जागरूकता के लिए जनमानस तथा स्कूलों में जगह-जगह यातायात जागरूकता अभियान चलाकर जनमानस तथा छात्रों को जागरूक करें, तथा बिना हेल्मेट लगाये, बिना लाइसेंस के चला रहे बाइकर्स का नियमानुसार चालान करें तथा ट्रैफिक की समस्या के निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनायें।
सफाई के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगर पालिका एक कार्ययोजना तैयार कर स्वच्छता अभियान चलाकर नगर की सफाई करायें। जिलाधिकारी ने बैंक सिक्का से संबंधित समीक्षा में एलडीएम यूबीआई को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों में सिक्का जमा करने के संबंध में जो नियम है, उसकी सूचना सभी सदस्यों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा उद्योग आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/मुख्यमंत्री रोजगार योजना की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी, एलडीएम यूबीआई, समिति के सदस्यगण में सुधीर अग्रवाल, मोहन लाल, मिथिलेश भारद्वाज, अमरनाथ सिंह, प्रहलाद यादव, अभिषेक जायसवाल, घनश्याम प्रजापति, इफ्तेखार अहमद आदि उपस्थित रहे।


No comments