Breaking Reports

जो सत्ता में है वो काम नहीं करेंगे, हमारे ही कामों पर वाहवाही लूटेंगे



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहुंचकर जनता का आभार जताया। जिले की सदर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने 
मंच से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वो 2022 और 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बड़ा सपना देखें और उसे पूरा करने का संकल्प लें। जो सत्ता में है, वो काम नहीं करेंगे और हमारे ही कामों पर वाहवाही लूटने का प्रयास करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि आज मैं इसी एक्सप्रेस-वे के ऊपर ही उड़ते हुए आया हूं। अगस्त 2020 तक इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है लेकिन अभी मात्र हवाई पट्टी के पास छोड़ कर कहीं भी गिट्टी पड़ी नहीं दिखाई दी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की डिजाइन हमने तैयार की है और जनता को हमें यह बताना होगा। बाबा योगी की सरकार इसे पूरा नहीं कर पाएगी, हमने डिजाइन किया है और हम ही इसे पूरा कराएंगे। एक्सप्रेस- वे बन जरूर रहा है लेकिन वह लखनऊ-आगरा-एक्सप्रेस- वे जैसा सुंदर नहीं बन रहा। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। 45 साल में जितनी बेरोजगारी नहीं थी, उससे कहीं ज्यादा पांच साल में हो गई है। अंत में उन्होंने कहा कि मौका मिला तो मैं आजमगढ़ के गांव में भी पहुंच कर जनता का आभार व्यक्त करूंगा।


No comments