स्वाभिमान मंच ने ट्विंकल शर्मा को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजली दी
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे सिविल लाइंस चौराहे से कैंडल मार्च निकाल कर शहीद कुंवर सिंह उद्यान जा कर ट्विंकल शर्मा को श्रध्दांजलि दी तथा शासन व प्रशासन से मांग की, की जितने भी इस कुकृतय करने मे शामिल है उन्हे तत्काल गिरफ्तार कर फाँसी की सजा सुनिश्चित करे तथा एसी घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो एसी कठोरतम दंड का प्रावधान सुनिश्चित करे।
इस मौके पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले इंसान नही हो सकते वो हैवान ही हो सकते है उन्हें मौत की सजा से कम देश की जनता को कुछ भी मंजूर नही है।
इस मौके पर श्रेया सिंह, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, रजनीश श्रीवास्तव अनुभव सिंह, ज्ञानेंद्र चौहान, मयंक श्रीवास्तव, चन्द्रहास रॉय भोलू, पंकज यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अंकित राय, रितेश सिंह, अजित यादव, दुर्गेश राय, आदर्श श्रीवास्तव, देव प्रताप सिंह, छोटे लाल, अनुराग कुमार, अंकित सिंह, चंचल पाठक सहित दर्जनों स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments