Breaking Reports

चोरी की 6 समरसेबुल के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे छोटी छोटी चोरियों के अनावरण व गिरफ्तारी, बरामदगी के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को सफलता मिली। शुक्रवार को उ0नि0 ओम सिंह मय हमराह द्वारा समय 8.05 पर सीपीएस स्कूल के पास से एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभि0 तथा व0उ0नि0 अयोध्या तिवारी मय हमराह द्वारा 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 अदद चोरी के समरसेबुल  दिनाक  शनिवार समय  4.00 बजे जिन्नाद बाबा के पास से बरामद किया  गया। जिसमे से 01 समरसेबुल थाना सिधारी के मु0अ0सं0 158/19 से संबंधित है।  उपरोक्त अभि0गण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । 
पकड़े गये 3 शातिर चोरों ने बताया गया कि दिन मे हमलोग निमार्णाधीन घरो की रेकी करके अपने गैंग के सदस्यो के साथ  रात मे समरसेबुल का तार काटकर पम्प निकालकर उसमे से समरसेबुल की चोरी करते  है । 
गिरफ्तार चोरों का नाम राकेश कुमार पुत्र शिवकुमार, इन्द्राज कुमार  उर्फ बाबू पुत्र  रमेश निवासी जाफरपुर, दिलीप कुमार पुत्र कोमल निवासी रानीपुर धरवारा थाना सिधारी, सुनील सरोज पुत्र  रामनाथ सरोज निवासी बसगीत थाना जहानांगज है।


No comments