Breaking Reports

25 हजार इनामी जालसाज साईबर अपराधी गिरोह का सरगना गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : दीदारगंज थाने की पुलिस ने 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित जालसाज साईबर अपराधी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।

  पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारंटी व ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी फूलपुर रवि शंकर प्रसाद के निर्देशन में आज गुरूवार को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान 25 हजार पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त सतीश पुत्र उमेश निवासी बनगाँव थाना दीदारगंज को मुखबिर की सूचना पर सुरहन मन्दिर बहद ग्राम सुरहन के पास से एक तमंचा .303 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।


  गिरफ्तार सतीश एक शातिर जालसाज व साईबर अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी व बरामदगी पर अभियुक्त सतीश के विरूद्ध थाना दीदारगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पूर्व अभियुक्त अपने गिरोह के साथ एटीएम कार्ड़ बदलकर फर्जी तरीके से पैसा निकालने के प्रकरण में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


No comments