Breaking Reports

बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सुरक्षा हेतु किया गया जागरुक



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में प्रदेश पुलिस द्वारा बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व बालिकाओं को जागरुक करने के आशय से 1 जुलाई 2019 से जनपद भर में चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दृष्टिगत आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह कुशल निर्देशन में श्री शंकर जी दुर्गा बालिका इण्टर कालेज  थाना  सिधारी, श्री चन्द्रदेव बाबा इ0का0 अनेई  थाना जहानागंज, ईशान हायर सेकेण्ड्री स्कूल रोहुआ, राजकीय उच्चतर माध्यमिक कालेज थाना गम्भीरपुर, श्री श्रमजीवी इण्टर कालेज सेहावली व रामबदन सिंह आदर्श उ0मा0 विद्यालय कोदहरा थाना बरदह, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लालगंज थाना देवगांव, श्री राम जानकी इण्टर कालेज बीबीपुर थाना तरवां, जनता इण्टर कालेज थाना मेहनाजपुर, स्मिथ इ0का0 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर, तिलक रतन इण्टर कालेज थाना रौनापार व फातिमा हिन्द बा0इ0का0 देवकली रामघाट थाना अहरौला द्वारा  कुल 10 थानों के 13 स्कूलों व कालेजो के 1,179 बालिकाओं को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की कार्यशाला का आयोजन कर सुरक्षा के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी – 


             किसी भी व्यक्ति पर अंधा विश्वास ना करें, किसी भी व्यक्ति के द्वारा कहीं भी बुलाए जाने पर माता-पिता से बता कर ही वहां जाएं।

           इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय अपनी पर्सनल जानकारी जैसे फोटो, घर की फोटो, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि कदापि शेयर ना करें।

            किसी भी घटना पर तुरंत सहायता के लिए अपने फोन से 100 नंबर डायल करके पुलिस को बुला सकती हैं, यह सेवा सातों दिन 24 घंटे कार्य करती है । यूपी पुलिस की यह सेवा त्वरित कार्यवाही के लिए ही है।

             एंटी रोमियो स्क्वाड प्रतिदिन निर्धारित समय पर अपने अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले मंदिरों, स्कूलों ,कॉलेजों ,कोचिंग सेंटरों, मॉल, सिनेमाघर आदि के आस-पास सादे वस्त्रों में घूमते हैं जो वहां छेड़छाड़ या अव्यवस्था फैलाने वाले लफंगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करती हैं।

    अगर किसी बालिका को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वुमन पावर लाइन नम्बर 1090 पर सम्पर्क करें। महिला अधिकारी द्वारा आपसे फोन पर बात कर समस्या दर्ज कर सम्बन्धित को विधिक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया जाता है। कार्यवाही का समय-समय पर फीडबैक भी लिया जाता है। यदि आप 1090 द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है तो पुनः अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और आपके शिकायत के पूर्ण समाधान होने तक 1090 के अधिकारी आप के संपर्क में रहते हैं।
         बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन कर बालिका सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्वीटर हैण्डल @uppolice, जनपदीय पुलिस की ट्वीटर हैण्डल @Azamgarhpolice तथा जनपद के सभी अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नम्बर आदि के संबंध में जानकारी दी गई।


No comments