बिहार के राज्यपाल का आजमगढ़ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : जिले के मूल निवासी वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमेन व घोसी से विधायक रहे फागू चौहान को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा बिहार का राज्यपाल मनोनीत किये के पश्चात आज़मगढ़ प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व जनपदवासियों ने शहर के भंवरनाथ चौराहे पर माल्यार्पण कर किया गया जोरदार स्वागत।
इस मौके पर बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम फागू चौहान ने महामहिम राष्ट्रपति जी व माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानन्द राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग के लोगो का जीवन स्तर उठाने के लिए संकल्पित है, महामहिम राष्ट्रपति जी व प्रधानमंत्री जी ने माननीय फागू चौहान जी को महामहिम राज्यपाल बना कर पूरे उत्तर प्रदेश ,पूर्वांचल व विशेष तौर पर आज़मगढ़, मऊ जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है।
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय फागू चौहान जी के राज्यपाल बनने से आज़मगढ़ का नाम देश स्तर पर पुनः स्थापित हुआ है, माननीय राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी को आभार। पूर्व नगर अध्यक्ष विद्याधर श्रीवास्तव ने कहा कि आदरणीय फागू चौहान जी को राज्यपाल बनने से जनपद में हर्ष का माहौल है, इस अवसर पर उन्हें ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।
इस मौके पर पारितोष राय, प्रधान दिनेश राय, देवेन्द्र कुमार, बृजभान यादव, जेपी सिंह, जेपी यादव, चंद्रप्रकाश, सुरेश यादव प्रधान, समर प्रताप सिंह, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, किशन पाण्डेय, प्रवीण शुक्ला सहित सैकड़ों जनपदवासियों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।


No comments