Breaking Reports

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिये नपा के सफाई बेड़े में शामिल हुये आठ नये वाहन



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिये नपा को मिले नये वाहनों को शुक्रवार को कार्यालय परिषद से हरी झण्डी दिखाकर मुहल्लों के लिये रवाना किया। 
नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई विभाग में वाहनों की कमी के चलते डोर-टू-डोर कूड़़ा कलेक्शन में नपा सफाई कर्मियों को दिक्कते आ रही थीं। उनकी परेशानियों को देखते हुये और नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुद्ढ़ करने के उद्देश्य से नपा ने 3 टाटा मैजिक, 5 ई-रिक्शा का क्रय किया। इसी प्रकार से शहर की लाइट व्यवस्था में स्काईलिफ्ट वाहन जरूरत को देखते हुये उसे भी क्रय किया गया। उक्त क्रय किये गये सभी वाहनों का शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के लिये नपा कार्यालय परिषद से रवाना किया गया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि शहर की 17 वार्डो की सफाई व्यवस्था ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। जबकि आठ वार्डो की सफाई व्यवस्था नपा के सफाई कर्मी प्रतिदान कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 6टन कूड़ा निकल रहे हैं। कूड़े को डम्पिंग ग्राउण्ड तक पहुंचाने के लिये वाहनों की दिक्कते सामने आ रही थी। इन वाहनों के मिल जाने से गली व मुहल्ले से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित कर डम्पिंग ग्राउण्ड तक नपा को मिले इन वाहनों से भेजने में आसानी होगी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने कहा कि कुछ रिक्शा ट्राली को भी कूड़ा कलेक्शन के लिये क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ ही कूड़ा उठाना के लिये बड़े वाहन जल्द ही नपा को उपलब्ध हो जायेंगे। डम्पिंग ग्राउण्ड मझगांवा में जलजमाव के कारण कूड़ा उठाने में कुछ परेशानियां सामने आयी थीं जिसे अब दूर कर दिया गया। चेयरमैन ने नगरवासियों से अपील किया कि वह अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को सुबह 8 बजे से पहले ही निकाल दें।


No comments