Breaking Reports

योगा परीक्षा का हुआ सफलता पूर्वक आयोजन



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : शहर के हाफिजपुर में स्थित विद्या इण्टर कॉलेज के प्रांगण में विद्या योग संस्थान द्वारा योगा परीक्षा का आयोजन किया गया।भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से मान्यता प्राप्त योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड की परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा में 173  स्टूडेंट्स बैठें हैं। यह योगा सर्टिफिकेशन में हमारे यहाँ सबसे बड़ी परीक्षा है। संस्था के निदेशक संदीप सिंह यादव ने परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस परीक्षा को सफल बनाने में अनिल प्रजापति, रोहित यादव, मो० नज़ीर तथा धर्मेंद्र चौहान ने अपना सहयोग दिया।


No comments