Breaking Reports

जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षकों को दी चेतावनी



बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संचारी रोग पखवारे में ग्राम पंचायतों के फण्ड में पड़े पैसे का उपयोग दवा छिड़काव आदि में न कर पाने के कारण समस्त 22 ब्लाकों के चिकित्सा अधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों का जो पैरामीटर है, उसमें सबसे खराब ब्लाक पवई, अजमतगढ़, जहानागंज, महराजगंज, मुहम्मदपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी देने के निर्देश दिये, और कहा कि अगर अगली समीक्षा में सुधार नही होता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी डाक्टरों से कहा कि बच्चों का इमुनाइजेशन में मानवीय आधार पर कार्य करें, कोई भी बच्चा इसमें वंचित नही रहना चाहिए, जैसे आपका बच्चा किसी टीकाकरण से वंचित रह जाता है तो आप परेशान हो जाते हैं, उसकी प्रकार किसी गरीब का बच्चा बिना टीकाकरण के नही रहना चाहिए।
इसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। 
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 संजय, समस्त  एमओआईसी उपस्थित रहे।


No comments