पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जहानागंज के रामपुर में स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह के बाद उनकी स्मृति में भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पौधरोपण किया। इस दौरान निरहुआ ने कहा कि पौधरोपण अत्यंत पुनीत कार्य है। आज के परिवेश में पेड़ की कटाई से लगातार हो रही पौधों की कमी के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसके कारण तरह-तरह की बीमारियां और असामयिक मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने हाथों से पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही इसे अपने बच्चे की तरह उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। ट्रस्ट परिसर में लगाए गए पौधे यादगार के रूप जाने जाएंगे। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उदयशंकर चौरसिया, विजय कुमार सिंह भक्कू आदि लोग मौजूद रहे।


No comments