18 मोबाईल के साथ एक चोर गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अबुशैफुल्लाह पुत्र मिर्जा शमशाद गत शुक्रवार को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया कि मिर्जापुर में स्थित स्वंय की मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा 18 नई व पुरानी मोबाईल चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0-114/19 धारा 457/380 भादवि वतफ्तीशी उ0नि0 रामप्रसाद बिन्द के पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामप्रसाद बिन्द हमराह हे0का0 अमेरिका यादव के क्षेत्र मे थे तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी कि चोरी गयी मोबाईल के साथ एक व्यक्ति सेन्टरवा बाजार में नेवादा तिराहे पर खड़ा होकर सवारी का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर व वादी मुकदमा के जरिये मोबाईल सूचना देकर मय मुखबिर के साथ सेन्टरवा बाजार के नेवादा तिराहे पर पहुचे मुखबिर द्वारा थैला लिये हुये एक व्यक्ति के तरफ इशारा करके हट गया। मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति ने पुलिस वालो को देखकर अचानक नेवादा की तरफ भागने लगा कि 50 मीटर जाते-जाते करीब 12:05 बजे पकड़ लिया गया। मौके पर वादी मुकदमा भी आ गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम कुन्दन राम पुत्र बंशराज राम ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद बताया। झोले में रखे सामान के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि मैने मिर्जापुर बाजार में स्थित दुकान से मोबाईल चोरी किया था जिसको बेचने हेतु जा रहा था कि आपने पकड़ लिया। वादी मुकदमा के सामने झोला खोलकर देखा गया तो 18 नई व पुरानी मोबाईल मिली। मोबाईल को देखकर वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि यही मेरी मोबाईल है जो दुकान से चोरी हो गयी थी। अभियुक्त को बरामद शुदा मोबाईल के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया।


No comments