Breaking Reports

छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फतेहपुर निवासी वादिनी किरन सिंह पत्नी अवनीश सिंह ने गत शनिवार को स्थानीय थाने पर सूचना दिया कि मेरे पति को उसके सगे भाई अंकित सिंह पुत्र रामनाथ सिंह व उनकी पत्नी गोल्डी सिंह उर्फ रिम्मी ने मिलकर मेरे पति अवनीश सिंह उर्फ पिन्कू पुत्र रामनाथ सिंह को कई बार चाकू से घोंप कर हत्या कर दिया है। जिसकी सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 
इस प्रकरण की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना का शीध्र अनावरण करने के आदेश दिये गये थे। जिसके क्रम में थाना प्रभारी बिलरियागंज आर. के. सिंह व पुलिस बल के द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्तो की तलाश व पता रसी सुरागरसी कर रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बिलरियागंज आर.के. सिंह को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त व अभियुक्ता को भीमबर बाजार से सुबह 08.45 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। 

 बता दें कि 16 अगस्त को मृतक व अभियुक्त की माँ नयन कुमारी सिंह पत्नी रामनाथ सिंह सगड़ी तहसील में जाकर के अपनी 10 बिस्वा जमीन इशरावती यादव को 5 लाख 90 हजार रूपये में बेचा था। जिसमें से पहले ही 1 लाख 97 हजार रूपया मृतक ने इशरावती देवी से लेकर शराब पीकर व अन्य कामों खर्च कर दिया था।  मृतक शेष पैसे (3 लाख 97 हजार) जबरजस्ती लेना चाहता था। इसी बात को लेकर मृतक व अभियुक्त (जो सगे भाई है) के बीच लड़ाई हुई थी। मृतक शराब के नशे में धूत होकर अभियुक्त को टांगी लेकर दौड़ा लिया। इसी दौरान मृतक दौड़ते समय अचानक गिर गया जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त अंकित कुमार सिंह पुत्र रामनाथ सिंह ने कई बार चाकू से घोंप दिया। अपने बड़े भाई को लहुलुहान देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुनः अभियुक्त डायल-100 पर इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही डायल-100 व थानाध्यक्ष बिलरियागंज मौके पर पहुँचकर घायल व्यक्ति को सीएचसी अस्पताल में ले जाया गया जिसको डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


No comments