पेंचक सिलाट टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अमृतसर रवाना
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में 18- 21 अगस्त को आयोजित जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए आजमगढ़ के 8 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करने के लिए पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जसपाल सिंह के निर्देशन में महासचिव पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के टीम कोच- ज्ञानेन्द्र चौहान के साथ आज़मगढ़ बस स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुए जहां से ट्रेन द्वारा अमृतसर रवाना होंगे।
पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उ०प्र० के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 23 खिलाड़ियों की टीम राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही है जिसमें आजमगढ़ मंडल के 8 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में शामिल हैं, जिसमें श्रेया सिंह, अर्चिशा त्रिपाठी, पूजा यादव, अनमोल यादव, अमृतराज यादव, सूरज यादव, आलोक यादव, कन्हैया यादव शामिल हैं, उत्तर प्रदेश के टीम कोच की जिम्मेदारी आज़मगढ़ के ज्ञानेंद्र चौहान को दिया गया है।
बस स्टेशन पर टीम रवाना करने के लिए - विकास सिंह, दिनेश चौहान, शिवम तिवारी, शुभम पांडेय, शुभम तिवारी, विनय प्रजापति, अभिषेक यादव, गुलसन राजभर, सुनील चौहान, संदीप भारद्वाज तथा विशाल यादव सहित दर्जनों खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहें।


No comments