पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के ईनामिया दो बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : प्रभारी निरीक्षक सिधारी के कुशल निर्देशन मे व0उ0नि0 भगवान राम मय उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला प्रभारी चौकी मुसेपुर थाना सिधारी मय हमराहियान के साथ आज दि0 शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि चार व्यक्ति जिसमें 2 व्यक्ति इंडिका कार व 2 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर अवैध असलहो से लैस होकर किसी घटना को अन्जाम देने की नियत से निजामाबाद से शहर की तरफ जा रहे है कि सूचना पर व0उ0नि0 सिधारी द्वारा भदुली पुलिया के पास उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराही के चेकिंग किया जा रहा था। तभी एक कार(इंडिका)से 2 व एक मोटरसाइकिल से 2 व्यक्ति आते हुवे दिखाई दिये। उन व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया जवाब में पुलिस बल द्वारा अपने को बचाते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनका नाम रोशन सिंह उर्फ हिमान्शु पुत्र इन्द्रसेन सिह निवासी भकुही (गहजी)थाना अहिरौला हाल का पता अशोक सिंह का मकान हरवंशपुर थाना सिधारी व गोपाल गुप्ता उर्फ डब्लू पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी जाफरपुर थाना सिधारी बताया व 2 व्यक्ति अधेरे का लाभ उठा कर भाग गये। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर रोशन सिंह ने बताया कि हमने पूर्व में लखनऊ से एक ओला कि गाड़ी वैगनआर बुक किये थे जिसके चालक को हमने थाना बिसौली जनपद बाराबंकी में चालक को मारपीट कर घायल कर गाड़ी से नीचे फेंककर गाड़ी लेकर भाग गया था। जिसके सम्बन्ध में पूर्व में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तथा दिनांक 12अगस्त 19 को भी मैने शंकरनगर कालोनी जाफरपुर में एक महिला का चैन छीन कर भाग गया था। पूछताछ पर बताया कि धर्मेन्द्र यादव व रविकान्त यादव मोटरसाइकिल चुरा कर हम लोगों को देते थे जिसको हम लोग बेच कर जो पैसा मिलता था उसको आपस में बांट लेते थे। पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग गोपाल साह के खण्डहर मकान जो भदुली में स्थित है। वहा पर चोरी की गाड़ी छिपा कर रखते थे। पकड़े गये बदमाशों के निशादेही पर पांच मोटरसाइकल बरामद किया गया। व भागे हुए अभियुक्त का नाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामा यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी व रविकान्त उर्फ बडक पुत्र अशोक यादव निवासी सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी है।
बदमाशों के पास से एक चोरी की इण्डिका कार, सात चोरी की मोटरसाइकिल, एक छिनैती की सोने की चैन, एक तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।


No comments