ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर क्षेत्र की सलामती व अमन शांति के लिए मांगी दुआ
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : तहबरपुर क्षेत्र के धनियाकुण्डी गांव स्थित ऐतिहासिक 200 साल पुरानी मस्जिद पर सोमवार को सुबह 7:30 बजे पूरे अकीदत के साथ बरेलवी समुदायों द्वारा हाफिज अबरार की इमामत में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम बन्धु बकरीद की नमाज में शामिल हुए। ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा करने के पश्चात क्षेत्र की सलामती व अमन शांति के लिए दुआ मांगी तथा अपने हैसियत के मुताबिक छोटे व बड़े जानवरों की कुर्बानी दी गई। इस दौरान थाना तहबरपुर का प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। बकरीद की नमाज सम्पन्न होने के उपरांत धनियाकुण्डी गांव के सभी मुस्लिम बन्धु एक दूसरे से गले मिलकर त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर धनियाकुण्डी गाँव के प्रधान रामनयन यादव ने नमाज स्थल पर पहुंच कर लोगों से गले मिल कर पर्व की बधाई दी। गांव की मस्जिद पर बकरीद की नमाज़ सकुशल सम्पन्न कराने में गांव के सम्मानित नागरिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर जमशेद खांन, धनियाकुण्डी मदरसा के प्रबंधक ईसा खांन, धनियाकुण्डी की मस्जिद के मोतवल्ली अख्तर खांन, अफसर खांन, साबिद खांन, सज्जाद खांन, खालिक शाह, मुख्तार अहमद, वसीम खांन, शकील खान, अतीक खांन आदि लोग शामिल रहे।

No comments