पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय 6 बदमाश गिरफ्तार, लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जनपद के देवगांव, बरदह कप्तानगंज, अहिरौला व गम्भीरपुर थाना क्षेत्रों में 03 व 04 अगस्त को रात्रि में अपराधियों द्वारा बोलेरो गाड़ी से आकर शराब के ठेका व दुकानों में मारपीट कर जबरन ताला तोड़कर रुपया, बैटरी इन्वर्टर, शराब की हुयी लूटपाट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए मनोज कुमार तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ व प्रो0 त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कुल पांच टीमों 1. मनोज कुमार सिंह प्रभारी स्वाट 2. अऩिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली 3. श्रीधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक बरदह 4. सुनील कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक देवगांव 5. विनोद कुमार प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण के सम्बन्ध में इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग करके घटना में शामिल आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही थी कि आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र बरदह के महुजा मुक्तिपुर रोड़ पुरानी चीनी मील के पास स्थित नहर पुलिया पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो सफेद बोलेरो सवार कुल 6 बदमाशों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। अजय नोना पुत्र दयाराम नोना निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा, सुभाष हरिजन पुत्र करिया हरिजन निवासी गरौठन थाना खेतासराय, राहुल कुमार मोदनवाल पुत्र स्व0 रामलाल निवासी सरायबीका थाना पवारा, नियाज पुत्र खालिद कुरैशी निवासी धम्मौर थाना खुटहन, अफसर पुत्र फारुक निवासी मानीकला थाना खेतासराय व दयाराम नोना पुत्र गनी नोना निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 2 सफेद बोलेरो गाड़ी नम्बर क्रमशः UP62 BE 5423 व UP62 AT 2767, 3 तमंचा, 6 कारतूस जिन्दा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, शराब ठेका से लूट के रुपये 101020, पाँच पेटी कच्ची शराब, 16 बोतल अंग्रेजी शराब, पीली धातु के जेवरात, कास्मेटिक के भारी मात्रा में सामान (साबुन, तेल, चूड़ी, शैम्पू आदि), विभिन्न जनपदो से लूटी गयी 16 मोबाइल फोन, 4 लोहे की राड शटर तोड़ने वाली, 1 कुल्हाड़ी, बैटरी, इन्वर्टर बरामद हुआ।
पूछताछ में उपरोक्त बदमाशों ने बताया कि हमारा लगभग तीन दर्जन लोगों का गैंग है। जिसमें गैंग के मुखिया क्रमशः रिंकू यादव, राय साहब सिंह यादव, लवकुश नोना, सुभाष हरिजन, रवि नोना है। पूरी टीम बोलेरो चोरी कर रात्रि में 10 बजे निकलकर जनपद जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, भदोही, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मीरजापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फैजाबाद, गोरखपुर आदि स्थानों में शराब के ठेके/ जनरल स्टोर की दुकान का ताले तोड़कर मारपीट कर लूट करते है । उपरोक्त गैंग अपराधिक जन्मजाति गिरोह नोना (झुखिया) गैंग है ।
उपरोक्त घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।



No comments