Breaking Reports

आनलाइन चोरी के वाहन का फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : आज गुरूवार को नरौली पुल के पास समय करीब 01: 45 बजे मुखबिर के सूचना के आधार पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 9 दो पहिया वाहन बरामद की गयी। जो भिन्न-भिन्न स्थानो से चोरी की गयी है, जिसके सम्बन्ध में पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इन वाहनो को OLX APP के माध्यम से बिक्री कर दी गयी है, जिसमें मोटरसाइकिल व बड़ी गाड़ीया टियागों आदि बेचे गये है। इन गाड़ियो की डिलेवरी हेतु लाया गया है। 
 गिरफ्तार किये गये चोर वाहनों की चोरी कर फर्जी पेपर तैयार करके OLX APP पर फर्जी आई.डी. बनाकर एड करना व वाहन का फोटो खिचकर एड करना तथा खरीददार से बातचीत करके उंचे दामों पर बेचना तथा ग्रहको द्वारा गाड़ी का कागजात मांगे जाने पर उन्हे बरगलाकर गाड़ी वापस लेकर गाड़ी पुनः दुसरे ग्राहक को ऊँचे दाम पर बेच देना तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए अपनी भी फर्जी आई.डी. तैयार कर ग्राहको को दिखाते थे ताकि पकड़े न जा सके ।
 गिरफ्तार किये गये चोरों में अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्याम बहादुर सिंह निवासी ग्राम वाजिदपुर, अंकित यादव पुत्र अमरजीत यादव निवासी ग्राम टहर किशुनदेवपुर थाना कप्तानगंज व सरविन्द यादव पुत्र रामदयाल यादव निवासी ग्राम मंगारीपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ है।
 मौके से 1 लैपटाप, 1 प्रिन्टर, 3 मोबाईल व 9 मोटर साइकिल बरामद की गयी। जिसमें 
1.डीस्कवर UP 62AJ 2813
2. स्पलेण्डर UP 50BN 5663
3 सुपर स्पलेण्डर DL 35BE 1712
4. स्पलेण्डर प्रो. UP 50AE 9592
5. स्पलेण्डर प्रो. UP 50AS 6291
6. बुलेट क्लासिक UP 32TD 1916
7. स्पलेण्डर UP 50AQ 9318
8. सुपर स्पलेण्डर UP 50AE 0316
9. स्पलेण्डर  बीना नम्बर का

No comments