Breaking Reports

फूलपुर लूट में शामिल तीसरा बदमाश गिरफ्तार, कार और रूपये बरामद



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को उमाशंकर जायसवाल पुत्र शिवकुमार जयसवाल निवासी कस्बा फूलपूर जो वेस्टर्न यूनियन मनि ट्रान्सफर का कार्यकर्ता है। एक्सिस बैंक से 4 लाख 50 हजार रूपया व ICICI बैंक सरायमीर से 7लाख 70हजार रूपये निकालकर शाम को 4:25 बजे सरायमीर से अपने घर फूलपुर मोटर साईकिल से जा रहा था कि रास्ते में बदमाशों द्वारा गंगाप्रसाद इण्टर कालेज जगदीशपुर के सामने कार से मोटर साईकिल में टक्कर मारकर गिराकर पैसो से भरा बैग छीन लिया जिसमें 12 लाख 20हजार रूपये नकद व मोबाईल फोन था। बदमाश कार से फूलपुर की तरफ भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ मनोज कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह मौके पर पहुँचकर पूछताछ कर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी फूलपुर रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में चार टीम का गठनकर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी व रूपये की बरामदगी के निर्देश दिये गये थे। 
   मुखबिर व संशाधनों की सूचना के आधार पर उपरोक्त अपराध में जनपदीय पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए तीसरे आरोपी साकिर पुत्र शाह आलम निवासी पारा थाना सरायमीर को शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे प्रभारी निरीक्षक फूलपुर व उनकी टीम द्वारा ग्राम सहिजना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व 20,2000/- रूपये बरामद किया गया।
    गिरफ्तार साकिर ने बताया कि इस घटना की योजना करीब 4 माह पहले वसीम पुत्र अबरार निवासी कतरा नूरपुर थाना फूलपुर की सूचना पर फूलपुर में ही बैठकर बनायी गयी थी जिसको पहले भी दो बार हम लोग ने लूटने का प्रयास किया था। प्रथम बार हम लोगों ने इसके पीछे पीछे चल रहे थे जब तक क्राईम ब्रान्च की गाड़ी अचानक आ जाने के कारण हम लोग रास्ता बदल कर चले गये। दूसरी बार जब हम लोग लूटने पहुँचे तो किसी की हत्या हो गयी, पुलिस की गाड़िया काफी आ जाने के कारण टल गयी थी।  29 जुलाई को योजना के मुताबिक हम सभी अकदश पुत्र अज्ञात, असवद पुत्र अज्ञात, उमर पुत्र अज्ञात निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, मो0 जकी खान पुत्र इन्तसार अहमद, रेहान पुत्र इसरार उर्फ नन्हे निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर सुबह से उमाशंकर जायसवाल के पीछे लगकर स्विफ्ट डिजायर जिसपर महाराष्ट्र का नम्बर व ओला कम्पनी का स्टीकर लगा था। खरेवा मोड़ पर इन्तजार करने लगे और मोटर साईकिल से रेहान व वसीम बैंक से थोड़ी दूर पर खड़ा होकर रेकी करने लगे जैसे ही पैसा निकालकर उमाशंकर जायसवाल खरेवा मोड़ के पास पहुँचा तो रेहान के ईशारे से स्वीफ्ट डिजायर में बैठे अकदश, असवद, उमर व जकी को उमाशंकर जायसवाल के पीछे लगा दिया और पीछे पीछे खुद मोटरसाईकिल से पीछा करने लगा, जगदीशपुर इण्टर कालेज के सामने स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से उमाशंकर जायसवाल की मोटरसाईकिल में टक्कर मारकर गिरा दिये तथा कट्टा व पिस्टल दिखाकर उमाशंकर जायसवाल का झोले से भरा बैग व मोबाईल लूटकर कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी पुनः सरायमीर की तरफ मोड़कर लेकर भाग गये। रूपये 12 लाख 20 हजार में हम लोग बटवारा कर लिये जिसमें से 7 लाख 20 हजार रूपया मैं (साकिर), अकदश, असवद व उमर स्वीफ्ट डिजायर कार से लेकर मुम्बई चला गया व बाकी 5 लाख रूपया रेहान व जकी ने ले लिया। मेरे पास से 2,02,000/- रूपये बरामद हुआ है यह उसी घटना में लूटे हुए पैसे है।  
मो0 जकी खान पुत्र इन्तसार अहमद व रेहान पुत्र इसरार उर्फ नन्हे को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। साकिर पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। 


No comments