Breaking Reports

चोरी की बुलेट बेचने जा रहे दो शातिर चोर गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : गत सोमवार को बृजेश कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज हाल पता ननिहाल (अल्लीपुर) थाना निजामाबाद ने लिखित तहरीर दिया कि रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से बुलेट (रंग काला व सफेद बिना नम्बर) की चोरी कर लिया गया है।
 उक्त मोटरसाईकिल की बरामदगी व घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा दिये गये आदेश के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खान महोदय के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश कुमार सिंह, उ0नि0 कमलाशंकर गिरी चौकी प्रभारी रशीदगंज मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि बुलेट चोरी मे शामिल आरोपी बुलेट को बेचने हेतु ग्राम अल्लीपुर से आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर अल्लीपुर तिराहे पर अल्लीपुर से आने वाले रास्ते पर आने वाले व्यक्तियो का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद 2 व्यक्ति अल्लीपुर तिराहे पर आते दिखाई दिये। दोनों व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोका गया तो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिनको घेराबन्दी करके अल्लीपुर तिराहे से 50 मीटर दूरी पर समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
  पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम अमित यादव पुत्र सत्यनरायण यादव ग्राम गद्दीपुर थाना मेहनगर हाल पता अल्लीपुर व रामानन्द यादव पुत्र बलिराम यादव ग्राम अल्लीपुर थाना निजामाबाद बताया। भागने का कारण कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि हमारे गाँव में बृजेश कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज आजमगढ हाल पता ननिहाल (अल्लीपुर) में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी बुलेट बिना नम्बर की हम लोगो द्वारा गत सोमवार की रात्रि मे पौने दो बजे के आस पास टीन शेड से चोरी करके अल्लीपुर शराब ठेका के पीछे झाड़ियों में छुपा दिये थे जिसको आज बेचने के लिये आजमगढ़ जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। आरोपियो द्वारा बताये गये कथन के अनुसार वादी मुकदमा को जरिये दुरभाष मौके पर बुलाकर वादी व अभियुक्तो को साथ मे लेकर अभियुक्तो द्वारा बताये गये स्थान पर लेकर गये। मौके पर दोनो अभियुक्तो द्वारा शराब के ठेके के पीछे गडढे/झाँडियो मे करकट से छिपाकर रखी गयी मोटरसाईकिल बुलेट को निकाला। बुलेट को देखकर वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि साहब यही मेरी मोटरसाईकिल है जो चोरी हो गयी थी। उपरोक्त घटना से सम्बन्धित बुलेट अभियुक्तो की निशानदेही पर बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।


No comments