Breaking Reports

ठगी करने वाला एक ठग गिरफ्तार, सोने की नकली गुल्ली बरामद



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : लालगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर उ0नि0 आफताब आलम  बुधवार को करीब 09:00 बजे ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर मौके से एक गुल्ली बरामद किया। 
गिरफ्तार युवक नें बताया कि हम दो लोग मिलकर कोई महिला अगर बैंक से पैसा निकालकर जाती है तो रास्ते में एक आदमी आगे जाकर सोने जैसी दिखने वाली गुल्ली गिरा देता है और दूसरा व्यक्ति पीछे से उसी गुल्ली को सोने का बताता है, कि यह गुल्ली 1 लाख रूपये की है।  लेकिन मुझे 30 हजार रूपये की तत्काल आवश्यकता है ऐसे लोगों को ठग लेते है। गिरफ्तार युवक से पुछताछ करने पर अपना नाम कन्हैया वर्मा पुत्र रामचन्दर वर्मा निवासी भीटीमऊ थाना कोतवाली जनपद-मऊ बताया।

  27 मार्च 2019 को यूनियन बैंक कस्बा मेंहनगर के पास वादीनी सरोज देवी पत्नी टेकचन्द्र राम निवासी सन्तकबीर नगर  मेंहनगर 23 हजार निकाल कर घर जा रही थी कि काली माता मन्दिर के पास दो ठगों द्वारा सोने की गुल्ली दिखाकर बताया कि यह 1 लाख की है। और 23 हजार रूपये की ठगी कर लिया। जिसके सम्बन्ध में थाना मेंहनगर पर मु.अ.स. 52/19 धारा 420/406 पंजीकृत किया गया था।
    05 मार्च 2019 को यूनियन बैंक कस्बा मेंहनगर से वादीनी मन्ती चैहान पत्नी स्व. रामवृक्ष चैहान, निवासी सन्तकबीर नगर मेंहनगर 20 हजार निकालकर जा रही थी कि बैंक की गली के पास उपरोक्त ठगों द्वारा सोने की गुल्ली दिखाकर 20 हजार रूपये की ठगी कर लिया  जिसके सम्बन्ध में थाना मेंहनगर पर मु.अ.स. 155/19 धारा 420/406 पंजीकृत किया गया था।


No comments