अवैध असलहा व चोरी की गाड़ियों सहित दो बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : गुरूवार को थाना अहरौला चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम सजनी के पास शमसाबाद रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि कुछ देर बाद तीन व्यक्ति अलग-अलग दो पहिया वाहन से आते दिखाई दिये, जिन्हे रोकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर शुरू कर दिया। पुलिस टीम अपना बचाव करते हुये आवश्यक बल प्रयोग कर दो बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार दोनो बदमाशों में मो0 साबिर उर्फ माबिया पुत्र अब्दुल हक निवासी ग्राम चकमकसूदजहाँ थाना अहरौला व राहिद पुत्र मो0 जहीर निवासी ग्राम जैतीपुर कठार थाना अन्तु जनपद प्रतापगढ़ है। मौके पर दोनों बदमाशों के पास से एक एक कट्टा 315 बोर, एक-एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक –एक खोखा कारतूस 315 बोर व 3 मोटरसाइकिल बरामद हुआ। भागे हुए बदमाश का नाम रामसिंह यादव पुत्र राम प्रताप यादव निवासी ग्राम कोठा भोटौली थाना अहरौला आजमगढ़। पुलिस ने बदमाशों से बरामद मोटरसाइकिल का कागजात माँगा तो नही दिखा सके व गलती की माफी मागने लगे कड़ाई से पुछताछ करने पर बदमाशों ने अपने पास 6 मोटरसाइकिल चोरी की और होना बताया जिसको अभियुक्त मो0 साबिर उर्फ माबिया के घर के पीछे छिपाकर रखा गया था। बरामद समस्त 09 मोटरसाइकिल 1. UP-50 BC 4377 सुपर 2. UP-50 AU 6787 सुपर 3. UP-50 BB 8987 सुपर 4.UP-50 BC 2934 स्पेलडर 5.UP-50 A 0834 फ्रीडम 6. UP-50 U 4685 पैशन प्रो 7. UP-50 AY 9153 पैशन प्रो 8.UP-50 U 3021 स्पेलड़र व 9.UP-54 A 9268 पैशन प्लस के कागजात माँगा गया तो नही दिखा सके और बताया कि ये मोटरसाइकिले चोरी की है जिसे थाना क्षेत्र कप्तानगंज, अहरौला, फूलपुर व आजमगढ़ विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी किये थे, तथा पकड़े जाने के डर से सभी मोटरसाइकिलो के नम्बर प्लेट बदल दिये थे।


No comments