मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जनपद के 30 माध्यमिक विद्यालयों की 40-40 बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स की कला जूडो-कराटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सभी 30 विद्यालयों में हुआ, उसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आज़मगढ़ के प्रांगण में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स बहुत ही उपयोगी है, इसको सीखकर बालिकाएं अपना व अपने परिवार की भी रक्षा कर सकेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ वीके शर्मा ने विस्तार से कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया, उन्होंने कहा की प्रत्येक 30 विद्यालय की 40 बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स(कराते) का प्रशिक्षण कराते सोसायटी ऑफ आज़मगढ़ के प्रशिक्षकों द्वारा 2 महीने तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी सदर ने इस अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया व कहा कि बालिकाओ के सशक्त होने पर पूरा समाज सशक्त होगा, लड़किया हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं इस प्रशिक्षण से उन्हें और मजबूती मिलेगी। उन्हीने लड़कियों से अत्याचार का विरोध करने के लिए कहा।
कराते सोसाइटी ऑफ आज़मगढ़ के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मार्शल आर्ट्स(कराते) वह कला होती है जिसको सीखकर खाली हाथ बिना हथियार के ही अपना व दूसरों का बचाव कर सकते हैं, मार्शल आर्ट्स से मानसिक व शारीरिक मजबूती मिलती है और मनोबल बढ़ता है, जिलाधिकारी के पहल पर पूरे जनपद में यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है, इस कार्यक्रम के माध्यम से 2 महीने में 30 विद्यालयों की 1200 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा उसके उपरांत ये प्रशिक्षित प्रत्येक बालिका अन्य 20-20 बालिकाओ को प्रशिक्षण प्रदान करेगी, और यह चेन क्रमवार इसी प्रकार चलता रहेगा, जिससे आज़मगढ़ के ज्यादा से ज्यादा बालिकाओ को सशक्त बनाया जा सके।
उद्घाटन कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने संगीत अध्यापिका साधना त्रिपाठी के निर्देशन में सरस्वती वंदना, अतिथि स्वागत, पर्यावरण पर लघु नाटिका, घूमर डांस किया गया, कराते प्रशिक्षक ज्ञानेंद्र चौहान ने मार्शल आर्ट्स के बारे में अवगत कराया व उनके निर्देशन में बालिकाओं ने कराते की कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मधुलिका राय ने किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ सुधा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



No comments