स्वाभिमान मंच ने किया बिहार के राज्यपाल का भव्य स्वागत, स्वागत से अभिभूत राज्यपाल ने सभी को आभार व्यक्त किया
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : स्वाभिमान मंच के द्वारा नेहरू हाल सभागार में बिहार प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल श्री फागू चौहान का भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर जोरदार स्वागत किया। स्वाभिमान मंच के संरक्षक सहजानन्द राय, अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विद्याधर श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ गार्गी तिवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेटकर व अंगवस्त्र भेंटकर किया स्वागत। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहजानन्द राय व संचालन सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
स्वागत से अभिभूत राज्यपाल बिहार प्रदेश फागू चौहान ने कहा कि जब घर पर स्वागत होता है तो बड़ी खुशी मिलती है, इसी बहाने सभी पुराने चिर परिचित लोगों से मिलने का अवसर मिलता है, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुझे दिया है जिसका मैंने कभी उम्मीद नही किया था। आज़मगढ़ मेरा गृह जनपद है स्वाभिमान मंच सहित, सभी संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टियों के नेता और समाजसेवियों ने उपस्थित होकर मेरा मान बढ़ाया उसके लिए आभार।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व स्वाभिमान मंच के संरक्षक सहजानन्द राय ने कहा कि माननीय फागू चौहान जी के राज्यपाल बनाये जाने से आज़मगढ़ जनपद सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है, इसके लिए माननीय राष्ट्रपति जी व अनुमोदन के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद, माननीय फागू चौहान जी को राज्यपाल बनाये जाने से निश्चित ही बिहार प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा, जिसप्रकार आपने मंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान दिया उसी प्रकार आपके अनुभव से बिहार प्रदेश लाभान्वित होगा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि माननीय फागू चौहान जी को राज्यपाल बनाये जाने से आज़मगढ़ का मान सम्मान पूरे देश में बढ़ा है उनको बहुत बहुत बधाई।
स्वाभिमान मंच के विधि प्रमुख व स्वागताकांक्षी
विद्याधर श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय जी का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है, आप जिस भी पद पर रहें, सदैव आपने उस पद का गौरव बढ़ाया है, आज़मगढ़ के विकास में आपका योगदान सराहनीय रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वाभिमान मंच डॉ गार्गी तिवारी ने कहा कि माननीय फागू चौहान जी के राज्यपाल बनने से उत्तर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है, माननीय जी बहुत ही ईमानदार व्यक्ति है, आपके संरक्षण में निश्चित ही बिहार प्रदेश अब और भी प्रगति करेगा।
स्वाभिमान मंच ने राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम द्वारा राज्यपाल बिहार ज्ञापन सौंपा।
माननीय राज्यपाल बिहार प्रदेश ने आजमगढ़ के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानीत किया।
कार्यक्रम में दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राममूरत सिंह, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय रामाधीन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के आद्या प्रसाद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बनवारी लाल जालान, शत्रुघ्न सिंह एडवोकेट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण देवेंद्र सिंह, श्री कृष्ण पाल, डॉ माला द्विवेदी, लक्ष्मण मौर्या, दुर्ग विजय यादव, डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनोद राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, दिनकरन सिंह एडवोकेट, अरविंद जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम प्रकाश राय, डॉ श्याम नारायण सिंह ने स्वागत भाषण दिया।
इस मौके पर डॉ भक्तवत्सल, शंकर साव, गोकुल दास अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, भारद के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, अजय यादव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रहास राय भोलू, महाप्रधान मीना सरोज विवेक राय, साहिल राय, शिवम राय, अजय राय गोल्डी, पारितोष राय, संदीप सिंह सोनू सहित सैकड़ों समाजसेवी संगठनों के लोग स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




No comments