Breaking Reports

पिकअप की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक घायल



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के खराट मोड़ के पास शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारते हुए आठवीं कक्षा के दो छात्रों को रौंद दिया।
 घायल दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने भाग रहे पिकअप चालक को दौड़ा कर दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 बरदह स्थित कृष्णा कालेज की लगभग साढ़े तीन बजे छुट्टी होने पर बच्चे पैदल ही घर जा रहे थे। इस दौरान बरदह थाने के भूलनडीह गांव निवासी 16 वर्षीय 10 वीं का छात्र गोपाल गोंड पुत्र कमलेश बाइक से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। इस बीच खराट गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे भूसा लदे पिकअप चालक ने बाइक सवार गोपाल गोंड को टक्कर मारते हुए कृष्णा कालेज के आठवीं कक्षा के दो छात्रों लिलाई गांव निवासी 14 वर्षीय प्रीतम पुत्र मंगला और तुंगीपुर रसूलपुर गांव निवासी 15 वर्षीय आनंद यादव पुत्र राजचंद यादव को रौंदते हुए आगे निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल तीनों छात्रों को बरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया, जहां डाक्टर के न रहने पर ठेकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल प्रीतम और आनंद यादव की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर होने पर गोपाल गोंड को डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर दुर्घटना कर भाग रहे पिकअप चालक का पीछा कर ग्रामीणों ने ज्यूली गांव के पास धर दबोचा। उसकी जम कर धुनाई कर पिकअप सहित पुलिस के हवाले कर दिया।


No comments