Breaking Reports

डीआईजी ने बस स्टैण्ड का भ्रमण कर यात्रियों व असहाय लोगों भोजन वितरित कर कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्क रहने की अपील की



आजमगढ़ : आज मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद के रोडवेज बस स्टैण्ड का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आस पास की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब व असहाय लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए कतारबद्ध कराकर अपने निर्देशन में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक गोपनीय सुभाष चन्द्र भारती, पीआरओ निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार व अन्य कर्मचारीगणों एवं उनके परिवारों/कुक के सहयोग से बनाये गये भोजन के साथ-साथ पानी की बोतल एवं डेटॉल साबुन वितरित किया गया। साथ ही वहां लोगों को सजग रहने, साफ-सफाई रखने, सोशल डिस्टैन्सिंग बनाये रखने, सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहने, हाथ गन्दे ना दिख रहे हो तब भी समय-समय पर साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलते रहने के बारे में बताया गया। लाकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए डीआईजी द्वारा यह बताया गया कि प्रतिदिन इसी भाँति लोगों में परिक्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारीगणों के सहयोग से तैयार भोजन वितरित किया जायेगा। उक्त के पश्चात जनपद के बेलईसा सब्जी मण्डी के निकट झुग्गी झोपड़ियों एवं गरीब, असहाय लोगों में भी भोजन, पानी की बोतले व फलों का वितरण किया गया एवं उनसे अपील की गयी कि वे अपने घर में ही रहे तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का भी पालन करें।

No comments