Breaking Reports

लॉकडाउन में युवाओं की एक अनूठी पहल



आजमगढ़ :  समाज में अपनी सहभागिता को और मजबूत करते हुए मंगलवार को एक टीम के द्वारा कोट मोहल्ला, जालंधरी और नालाधर्मु पर जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री दी गयी। जिसकी मुख्य भूमिका युवा डॉ मनीष त्रिपाठी, परमवीर यादव और संजय सिंह की रही और लोगों को समझाया की आपस में सोशल डिस्टेनसिंग का जरूर ध्यान दें, अपने घर में रहें सुरक्षित रहें, बीमारी किसी को भी हो सकती है। यह जाति-धर्म देख कर नही होती है। और कहा की जिस किसी भी जरूरतमन्द व असहाय को राशन की जरूरत हो  वो लोग हड्डी अस्पताल लछिरामपुर जाकर के अपने जरूरत का राशन ले सकते हैं। अगर कोई जरूरतमंद हड्डी अस्पताल तक जाने में भी असमर्थ है तो वो 9307857520 पर सम्पर्क करके बता सकता है, उस व्यक्ति की राहत सामग्री उसके प्रधान/सभासद के पास पहुँचा दी जाएगी और वो उनके पास जाकर ले सकते हैं।

No comments