महंगे होंगे मोबाइल फोन
शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक में मोबाइल फोन और उसके पार्ट्स पर जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% करने का फैसला किया गया। मोबाइल फोन पहले के मुकाबले अब महंगे हो जाएंगे।
निर्मला सीतरमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "मोबाइल फोन पर जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। कुछ खास पार्ट्स पर भी जीएसटी 18 फीसदी किया गया है। आज की बैठक में हुए सभी फैसले 1 अप्रैल 2020 से लागू होंगे।"
मोबाइल फोन के अलावा, अब सभी तरह की माचिस पर भी 12% जीएसटी लगाने का फैसला किया गया है। पहले हैंड मेड माचिस पर 5 फीसदी और अन्य पर 18 फीसदी का जीएसटी लगता था।

No comments