कमिश्नर एवं डीआईजी ने शेल्टर हाउस का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : आज मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी एवं डीआईजी सुभाष दुबे द्वारा जनपद के बिलरियागंज में बाहर से आये व्यक्तियों के लिए बने शेल्टर हाऊस (राहुल सांस्कृत्यायन फार्मेसी कालेज जैगहां) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शेल्टर हाऊस में रह रहे व्यक्तियों की देखभाल हेतु लगे मेडिकल/सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही वहां रह रहे लोगों को सजग रहने, साफ-सफाई रखने, सोशल डिस्टैन्सिंग बनाये रखने, सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहने, हाथ गन्दे ना हो तब भी समय-समय पर साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलते रहने के बारे में बताया गया और उन्हें लंच पैकेट भी प्रदान किया गया।
थानाध्यक्ष बिलरियागंज को निर्देशित किया गया कि लाॅकडाउन के दौरान क्षेत्र में फल, सब्जियां एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निरन्तर बनी रहें। जमाखोरी, कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर न सिर्फ आवश्यक वस्तु अधिनियम बल्कि रासुका के तहत कार्यवाही की जाय।

No comments