Breaking Reports

धार्मिक भावनाओं को भड़काने व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शिब्ली छात्रसंघ का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार



आज़मगढ़ : सोमवार को एक युवक द्वारा फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में आपत्तिजनक पोस्ट किया। जिस पर सोशल मीडिया सेल द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह को अवगत कराते हुए साइबर सेल को उपरोक्त आपत्तिजनक पोस्ट का विवरण उप्लब्ध कराया गया।
 तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल व प्रभारी क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया गया। साइबर सेल द्वारा उपरोक्त आपत्तिजनक पोस्टकर्ता का विवरण प्राप्त कर थाना प्रभारी कंधरापुर शिवशंकर सिंह को दिया गया। जिसके क्रम में थाना प्रभारी कंधरापुर के निर्देश पर उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा आरोपी पप्पू कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव निवासी हरिहरपुर थाना कंधरापुर के विरुद्ध मुकदमा  पंजीकृत कर लिया लगा। जिसके क्रम में आज मंगलवार को प्रात: 07ः10 बजे साइबर सेल/क्राइम ब्रांच टीम व थाना कन्धरापुर द्वारा ग्राम हरिहरपुर थाना कंधरापुर से आरोपी पप्पू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।
 बता दें कि आरोपी द्वारा वर्तमान में प्रसारित हो रहे रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध भी हो रहा था। 
 पप्पू यादव जिले के शिब्ली नेशनल कॉलेज का पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है।

No comments