1.50 कुंटल अवैध गौमांस के साथ 6 गिरफ्तार
आजमगढ़ : बुधवार को थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा ग्राम कसड़ा आइमा में अवैध रूप से गोकशी करने पर दो युवक व 4 महिला को 1 कुंटल 50 किलो अवैध गौमांस के साथ पकड़ा गया। जिस के संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। हिसामुद्दीन पुत्र कयूम, शमशेर पुत्र अकबर, सन्नो खातून पत्नी इमरान खान, शाहीन बानो पत्नी रिजवान अहमद, हिना खान पुत्री इमरान खान निवासीगण कसड़ा आईमां थाना जीयनपुर एवं जरीना खातून पत्नी शेख मोहम्मद आजम निवासी बनकट थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया।

No comments